प्रयागराज, अप्रैल 17 -- सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कक्षा 12 के विद्यार्थियों और शिक्षक राहुल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक विद्याशंकर तिवारी ने डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। ​प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने शिक्षक के सम्मान को राष्ट्र का सम्मान बताया। इस दौरान मुस्कान, दीक्षा, सांगवी और स्वप्निल ने डॉ. राधाकृष्णन का जीवन-वृत्तांत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्यदर्शनी गिरि ने किया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र अरिंदम, प्रतीक, श्रेया, स्वास्तिक, तमन्ना, दीपाली और दीपांशु को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर की जयंती और डॉ राधाक...