गया, मार्च 6 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विज्ञान विभाग में तकनिकी सहायक डॉ. राज सरदार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा समस्तीपुर में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुति के लिया सम्मान मिला है। आरपीसीएयू, पूसा के कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड हुमेनिटी विभाग द्वारा सोसाइटी फॉर प्लांट बायोकेमिस्ट्री एंड बायोटेक्नोलॉजी (स्प्रिंगर) एवं आईसीएआर नई दिल्ली के सम्मिलित तत्वावधान से दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस 'एडवांसेज इन बायोकेमिस्ट्री एंड बायोटेक्नोलॉजी फॉर न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी इन द एरा ऑफ क्लाइमेट चेंज' में डॉ. राज सरदार को बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मनित किया किया गया। कार्यक्रम में देश के नामचीन कृषि-वैज्ञानिको, अध्यापको और विशेषज्ञों के बीच डॉ राज सरदार लीड ओरल टॉक के लिए आमंत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.