डॉ. राजेश्वर सिंह ने 250 मालियों को किया सम्मानित
लखनऊ, जून 4 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आशियाना स्थित आवास पर गुरुवार को आयोजित विशेष गार्डनिंग किट वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के 250 मालियों को सम्मानित किया। इस दौरान मालियों को गार्डनिंग किट के साथ टी-शर्ट वितरित की गई। श्री पीताम्बरा बंगलामुखी सिद्धपीठ उत्तराखंड ट्रस्ट, एनवायरनमेंट वॉरियर्स एवं ग्रीन स्माइल सोसाइटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले कर्मयोगियों के प्रति सम्मान का प्रतीक बना। इस दौरान डॉ. सिंह ने दो विधवा व निराश्रित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। इस अवसर पर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि माली समाज वास्तव में पर्यावरण संरक्षण के प्रथम योद्धा हैं, जिनकी भूमिका आज पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। यह भी पढ़ें- व्यवहार न्यायालय अररिया में पांच जून को होगा पौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.