डॉ. राजेश्वर सिंह ने लतीफनगर में मिनी सचिवालय का किया लोकार्पण
लखनऊ, जून 4 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को लतीफनगर ग्राम पंचायत में 36 लाख की लागत से बने पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय ग्रामीण नागरिकों को प्रशासनिक सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लतीफनगर राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए 13.5 करोड़ की स्वीकृति का उल्लेख किया। कहा कि यह परियोजना सरोजनीनगर के विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है। विधायक ने हाईस्कूल परीक्षा में 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली शेजल चौरसिया को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर के विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, साइकिल एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.