रांची, दिसम्बर 3 -- रांची। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भाग लिया। 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। महासभा के अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय ने डॉ. प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं को डॉ. प्रसाद की जीवनी और उपलब्धियों के बारे में बताकर, उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए रास्तों पर चलने की अपील की। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, सुशील कुमार लाल, एके लाल, राजेश कुमार, सदन सिन्हा, उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सत्या सिन्हा, स्मिता, ज्योति, ऐश्वर्य, रोहित श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.