गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शुक्रवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारतीय लोकतंत्र की स्थापना तक उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। उनका सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा आज भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, भू अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार, पंचायती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.