बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली कॉलेज के सहायक प्रोफेसर वनस्पति विभाग डॉ. राजीव कुमार यादव को विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। कुलसचिव हरीश चंद की ओर से जारी पत्र के क्रम में बुधवार को उन्होंने अंशकालिक कार्यक्रम समन्वयक पद पर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. राजीव यादव अगले तीन वर्षों की अवधि के लिए इस पद से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का निर्वह्न करेंगे। उनका कार्यक्षेत्र बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले होंगे। उन्हें मिली जिम्मेदारी पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय समेत शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.