बरेली, जनवरी 11 -- आईएमए विंटर स्पोट्र्स वीक-2026 में शनिवार को कई खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता के कई मैच काफी रोमांचक रहे। अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में डॉ. राजीव गोयल और डॉ. वंदना गुप्ता की जोड़ी ने डॉ. अंशु व डॉ. मृणिदा को हराकर खिताब जीता। मेन्स डबल्स में डॉ. विपिन और डॉ. पंकज कुमार ने फाइनल में प्रवेश किया। वेटरन्स सिंगल्स में डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल ने डॉ. धर्मेन्द्र नाथ को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। कैरम मिक्स्ड डबल्स में डॉ. अरशद व डॉ. सुप्रिया विजेता रहे। पुरुष सिंगल्स में डॉ. इरफान ने डॉ. विभोर प्रधान को हराया। शतरंज में डॉ. शशांक मिश्रा और डॉ. हर्षित अग्रवाल तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.