डॉ. राजश्री वर्मा बनीं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- बिहारशरीफ। फिल्म कलाकार व राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी की हाउस प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर डॉ. राजश्री वर्मा को छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा समिति की महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा है कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक कार्यशैली से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव अश्विनी कुमार, संरक्षक पूर्व डीआईजी चंद्रिका राय, शिवहर के पप्पू कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष डीएन सिंह, संयुक्त सचिव अजय सिंह, डॉ. गोपाल शरण सिंह व अन्य शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Sarika appointed Secretary of the BJP State Women's Wing
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.