डॉ. रश्मि पंत बनी नैनीताल की नई सीएमओ
नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल। स्वास्थ विभाग में सीएमओ स्तर पर बुधवार को कई तबादले हुए हैं। डॉ. रश्मि पंत नैनीताल जिले की नई सीएमओ बनाई गई हैं। इससे पूर्व में वे जिले में एसीएमओ रहीं थीं। डॉ. रश्मि पंत देहरादून में एनएचएम निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व में नैनीताल और चम्पावत में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। डॉ. पंत हल्द्वानी की रहने वाली हैं और उनका मूल निवास अल्मोड़ा में है। एनएचएम निदेशक पद से रिलीव होने के बाद शीघ्र ही वह नैनीताल में सीएमओ के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। नैनीताल जिले के सीएमओ डॉ. हरीश पंत को अब सीएमओ पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- डॉ. रश्मि पंत बनीं नैनीताल की नई सीएमओ यह भी पढ़ें- जिले के पांच डाक्टरों का गैर जिलों में हुआ तबादला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.