मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ. रवि केसरी से जमीन के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केस आईओ शैलेंद्र कुमार शर्मा ने डॉक्टर से मिलकर केस से जुड़े तमाम साक्ष्य लिए। अब केस डायरी लिखी जा रही है। एसडीपीओ टाउन-एक सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण निर्देश के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। डॉक्टर ने काजी मोहम्मदपुर थाने में बीते पांच अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें चंदवारा कुर्बान रोड निवासी प्रेम कुमार, उसकी पत्नी निधी, गणेश कुमार व्हाहुत और आमगोला पड़ाव पोखर के संजय कुमार पचरीवाल को नामजद आरोपित बनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...