मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित श्रीगांधी पुस्तकालय के सभाकक्ष में शनिवार को श्रीगांधी पुस्तकालय के संरक्षण समिति की एक अहम बैठक हुई। इसमें पुस्तकालय के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन पद पर डॉ. रमेश कुमार केजड़ीवाल एवं सचिव के पद पर देवीलाल के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की घोषणा निर्वाचन पदाधिकारी सह ट्रस्टी श्याम सुंदर भीमसेरिया ने की। इसके पूर्व संस्था के अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद ने निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया। महामंत्री दिलीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उसके बाद उपस्थित संरक्षण समिति के सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री दिलीप कुमार, डॉ. विजय कुमार जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, सुरेश कुमार चाचान, नरेन्द्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार गुप्ता व मीडिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.