वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। यूपी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश प्रताप सिंह का राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर क्षत्रिय धर्म संसद काशी की ओर से सोमवार को मीरापुर बसहीं स्थित चंद्र वाटिका लॉन में अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह का चयन न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि संपूर्ण काशी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने सम्मान को विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा और समर्पण से कार्य करने को प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.