डॉ. रमण बने सदर अस्पताल के नए प्रभारी उपाधीक्षक
मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल और जिला मलेरिया विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रामप्रवेश प्रसाद आगामी 31 मई को अपनी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के बाद सेवामुक्त हो जाएंगे। उनके सेवानिवृत्त होने के आलोक में नए पदाधिकारियों को कार्यभार सौंप दिया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार को अस्पताल का नया प्रभारी उपाधीक्षक नामित किया गया है। वहीं, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार साह को प्रभारी जिला वेक्टर बोर्न नियंत्रण पदाधिकारी (मलेरिया विभाग) का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। सिविल सर्जन ने दोनों नए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे डॉ. रामप्रवेश प्रसाद से क्रमशः अपने-अपने नए पदों का प्रभार ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.