चम्पावत, मार्च 27 -- टनकपुर। टनकपुर उप जिला अस्पताल में तैनात संयुक्त निदेशक डॉ. ललित मोहन रखोलिया को मां द्वारिका गार्डन रुद्रपुर में सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर महिला एवं सामाजिक जागरुकता कल्याण समिति ने उन्हें सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष डॉ. उषा नरेंद्र जैन, पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, रश्मि रस्तोगी ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम में राधा सुभाष, कविता रावत, सीता, सुनील चौरसिया, लीलावती अधिकारी, सुधीर वंदना दास, मुकेश सुयाल आदि मौजद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...