गोपालगंज, फरवरी 21 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता। जदयू के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत मांझा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव सम्पन्न किया गया। इस दौरान डॉ. योगेश प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह व पर्यवेक्षक परवेज आलम की मौजूदगी में चुनाव कराया गया। इस पद के लिए किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया तथा सभी लोगों ने सर्वसम्मति से उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर जदयू नेता बलिराम प्रसाद,संजीत चौबे, राजेश सिंह,राज कुमार प्रसाद, पूर्व मुखिया अवधेश प्रसाद, परमा प्रसाद, श्रीकांत सिंह सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.