सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान। जिले के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। यह उपलब्धि जिले के चिकित्सा इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह देखी जा रही है। एचएमएआई के सदस्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. सिन्हा का चयन पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन स्थित बिस्वा बंगला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बताया है। कहा कि 26 से 28 दिसंबर, 2025 तक एसोसिएशन का स्वर्ण जयंती समारोह और 23वीं ऑल इंडिया कांग्रेस 2025 का आयोजन किया गया था। इसी मंच पर 28 दिसंबर को औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की गई। डॉ. यतीन्द्र बाबू का चयन उनके द्वारा होमियोपैथी के क्षेत्र में पिछल...