प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। दिल्ली पब्लिक स्कूल नैनी में सोमवार को स्पिक मैके की ओर से डॉ. मैसूर मंजूनाथ के वायलिन की प्रस्तुति हुई। डॉ. मंजूनाथ की प्रस्तुति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र और अभिभावक पूरी तन्मयता से संगीत की सुर लहरियों में डूबे थे। हवा में एक अनोखी शांति घुली हुई थी। वायलिन पर डॉ. मैसूर मंजूनाथ और मालवी मंजूनाथ, मृदंगम पर तुमकुर रविशंकर और तबले पर डॉ. विनोद मिश्रा ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। स्कूल की अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- सेंट्रल एकेडमी में कलाकारों ने मोहा मन यह भी पढ़ें- भरतनाट्यम की प्रस्तुति से बांधा समां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.