डॉ. मुखर्जी ने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया: हरिओम
रामपुर, जुलाई 2 -- रामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत सांवरिया बैंकट हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, संघर्ष और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा जम्मू-कश्मीर में एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे के संकल्प को लेकर ऐतिहासिक संघर्ष किया। मुख्य वक्ता हरीश ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद और प्रखर राष्ट्रवादी नेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.