मथुरा, जून 26 -- जिला भाजपा की जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने निर्णय लिया कि डॉ. मुखर्जी के 125 वें जन्म वर्ष के मौके पर जिले के 1356 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 23 जून बलिदान दिवस और छह जुलाई को जन्मदिवस पर प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के निवास परिसर में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। 28 जून से छह जुलाई तक बूथ प्रशिक्षण एवं सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, एक पेड़ मां के नाम अभियान भी संस्मरण पक्ष के साथ चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- छह जुलाई को हर बूथ पर मनेगा डॉ. मुखर्जी की जयंती मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधा...