रांची, जुलाई 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शनिवार को भाजपा रांची पूर्वी जिला ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती 'स्मरण पक्ष' के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य वक्ता हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो ने की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रणधीर कुमार चौधरी और अमरनाथ चौधरी ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- भाजपा को सशक्त बना जन सेवा में गतिशील करने का संकल्प संचालन जिला मह...