डॉ. मुखर्जी के विचारों से राष्ट्रवाद को मिलेगी नई धार: त्रिपाठी
सुल्तानपुर, जून 24 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कामकाजी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी नेता थे। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा डॉ मुखर्जी के 125 वीं जयंती वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। एक जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 जुलाई को उनकी जयंती पर बूथ स्तर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- डॉ.मुखर्जी को समर्पित संस्मरण पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.