देहरादून, जून 23 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए डॉ. मुखर्जी का जीवन और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आज से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा शुरू यह भी पढ़ें- डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...