पटना, जुलाई 6 -- पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा, राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था वे न केवल एक दृढ़ राजनेता थे, बल्कि देश के महानतम शिक्षाविदों में से एक थे। भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती से उनका अत्यंत गहरा और अटूट नाता था। बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में डॉ. मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका रही। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि उनकी जयंती पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित करना और विशाल स्मृति समारोह का आयोजन व कोलकाता में उनकी 125 फीट...