डॉ. मुखर्जी अखंड भारत के संकल्प के प्रेरणास्रोत
गौरीगंज, जुलाई 8 -- अमेठी। भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को बाजार शुकुल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प का अमर प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका त्याग और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है। सम्मेलन को जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, और भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने लिया संकल्प प्रभात शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.