डॉ. मुकुल कुमार सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, क्षेत्र में खुशी की लहर
सीवान, अगस्त 18 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के महम्मदपुर गांव के रहने वाले डॉ. मुकुल कुमार सिंह का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के माध्यम से राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने हीं पंचायत महम्मदपुर के उत्क्रमित हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बनकट पूर्व में खुले राजकीय डिग्री कॉलेज भगवानपुर हाट में योगदान किया है। वे महम्मदपुर गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक रोशन सिंह एवं अहिल्या सिन्हा के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शिक्षा व शोध के क्षेत्र में पहचान बनाई है। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड की शिल्पी कुमारी ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र का बढ़ाया मान वे दिल्ली विश्वविद्यालय व दिल्ली सरकार के व्याख्याताओं को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.