बगहा, अप्रैल 26 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयसाहित्यिक सांस्कृतिक संस्था 'अनुराग' एवं बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर, राज ड्योढ़ी, बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय सभागार में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। एमजेके कॉलेज एवं श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी के पूर्व प्राचार्य डॉ. सीता शरण मिश्र 'शरणागत' की चौथी पुस्तक 'नवसृजित-स्तुति संग शुकसागर-तत्त्वसागर' का लोकार्पण एमजेके कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेंद्र प्रसाद केसरी ने किया। लोकार्पणकर्ता प्रो. केसरी ने कहा कि डॉ. मिश्र की रचनाएं सनातन साहित्य को समृद्ध करने वाली और आमजन को साहित्य से जोड़ने वाली है।डॉ. सीता शरण मिश्र ने अपनी लोकार्पित पुस्तक के संबंध में कहा की यह श्रीमद्भागवत महापुराण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.