डॉ. मयंक की पुस्तक 'जीवन में अर्थ की खोज' प्रकाशित
रांची, जुलाई 11 -- रांची। लेखक डॉ. मयंक मुरारी की नई पुस्तक 'जीवन में अर्थ की खोज' का प्रकाशन राजकमल से हुआ है। यह कृति भारतीय ज्ञान परंपरा, आत्मचिंतन और मानवीय मूल्यों पर आधारित है। प्रख्यात साहित्यकार लीलाधर मंडलोई ने इसे समकालीन समय की महत्वपूर्ण पुस्तक बताया जो पाठकों को सकारात्मक जीवन-दृष्टि की प्रेरणा देती है। बता दें कि डॉ. मयंक पिछले तीन दशकों से भारतीय समाज, दर्शन व आदिवासी जीवन पर निरंतर शोध व लेखन कर रहे हैं। 800 से अधिक लेख राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.