डॉ. ममता सागर की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट की रोक
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूआईईटी की डॉ. ममता सागर की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। डॉ. ममता सागर यूआईईटी के बायोइंफॉर्मेटिक्स विभाग में तैनात थीं। हाईकोर्ट ने विवि के बर्खास्तगी और घर को लेकर दिए गए आदेश पर स्टे दिया है। डॉ. ममता सागर पर अनुशासनहीनता और परीक्षा कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ सम सेमेस्टर परीक्षा की ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के प्रकरण में विवि प्रशासन ने कार्रवाई की थी। डॉ. ममता ने कोर्ट के कागज विवि प्रशासन को सौंप दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.