दरभंगा, अगस्त 26 -- दरभंगा। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार को गुवाहाटी विश्वविद्यालय, असम में आयोजित पांचवीं बायोटिक साइंस कांग्रेस-2026 एवं 'विज्ञान और नवाचार के माध्यम से स्वस्थ एवं सतत भविष्य' विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। डॉ. कुमार को मखाना अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार-2026 दिया गया। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में कृषकों की आजीविका एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में सुपरफूड मखाना की भूमिका विषय पर प्रस्तुत शोध-पत्र के लिए श्रेष्ठ शोध प्रस्तुति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...