लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से 92वां ईद मिलन व सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बज्म-ए-ख्वातीन के तराने से हुई, जिसे जैनब और जिकरा ने प्रस्तुत कर माहौल खुशनुमा बना दिया। इसके बाद मसाबा मिश्कत ने नात पेश कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।बज्म-ए-ख्वातीन की प्रमुख सदर बेगम शहनाज सिदरत और नशत हयातुल्लाह ने डॉ. मधु गुप्ता व सरिता श्रीवास्तव को बेगम सुल्ताना हयात अवॉर्ड से सम्मानित किया। सभी अतिथियों का स्वागत किया। सदर बेगम शहनाज सिदरत ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। महिलाओं का दायित्व है कि वे समाज की तरक्की और सलामती के लिए आगे आएं। कार्यक्रम में नीरजा श्रीवास्तव ने साथियों संग कव्वाली पेश की। उन्होंने बेकस पे करम कीजिए सरकार-ए-मदीना... से प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.