बरेली, अप्रैल 12 -- ब्लॉक भदपुरा में ए.आर.पी. (विज्ञान) के पद पर कार्यरत डॉ. मधुरेश दीक्षित को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के हयात सेंट्रिक, जनकपुरी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। डॉ. मधुरेश दीक्षित को शिक्षा समुदाय में उनके नवाचार, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...