रांची, जनवरी 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के हिन्दी विभाग की वरिष्ठ सह-प्राध्यापक डॉ. मधुबाला सिन्हा शनिवार को सेवानिवृत्त हुईं। 30 सितंबर 1997 से शुरू हुआ उनका शैक्षणिक सफर निष्ठा, अनुशासन और छात्राओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाना जाता रहा। उनके सम्मान में विभाग में विदाई सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह ने डॉ. सिन्हा के बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. माधुरी रजक, डॉ. मीरा सिंह समेत शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.