लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- लखीमपुर। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिक्षाविद डॉ. मंजू पाठक को 'भारत नारी शक्ति गौरव सम्मान' से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान सामाजिक संस्था वर्दी वेलनेस फाउंडेशन की ओर से उनको प्रदान किया गया। डॉ. मंजू पाठक इस समय चिल्ड्रेंस एकेडमी गोला की प्रधानाचार्या हैं। इससे पहले लंबे समय तक वह अजमानी पब्लिक स्कूल लखीमपुर में भी प्रधानाचार्या के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। डॉ. पाठक को यह सम्मान उनके कुशल शैक्षणिक नेतृत्व और शिक्षा के स्तर को नई दिशा देने के लिए दिया गया है। एक प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने हमेशा शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और नवाचार को प्राथमिकता दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...