डॉ. भैसोड़ा ने मैट्रिक्स हॉस्पिटल में सेवाएं की शुरू
हल्द्वानी, मई 21 -- हल्द्वानी। मैट्रिक्स मल्टीस्पेशलिटी में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। एमबीबीएस व एमडी मेडिसिन डॉ. भैसोड़ा को चिकित्सा क्षेत्र में 10 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इससे पूर्व वह जिला अस्पताल बागेश्वर में फिजिशियन के रूप में कार्यरत रहे। उनके जुड़ने से अस्पताल में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, बुखार, पीलिया, सांस फूलना, निमोनिया, खांसी के मरीजों को आधुनिक इलाज मिलेगा। निदेशक डॉ. प्रदीप पांडे ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव से चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। इससे हल्द्वानी व पूरे कुमाऊँ के लोगों को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- डॉ. भैसोड़ा ने मैट्रिक्स हॉस्पिटल में सेवाएं की शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.