बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- ओवरटाइम ड्यूटी कराने का विरोध, गैर शैक्षणिक कार्य के लिए भत्ते की मांग राजगीर, निज प्रतिनिधि। डॉ. भीमराव आम्बेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शिक्षक ओवरटाइम कराने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही गैर शैक्षणिक कार्य के लिए भत्ते की मांग की है। राजगीर, महानंदपुर विद्यालयों के शिक्षक दो दिनों से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। शिक्षकों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक को जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से पत्र लिखा है। राजगीर आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में विद्यालय की अवकाश सारणी में त्वरित संसोधन, बीपीएससी से नियुक्त अध्यापकों का वेतनमान अन्य आवासीय विद्यालयों की तरह सातवें वेतनमान के अनुरूप करना, आवासीय विद्यालयों में गैर शैक्षणिक...