पटना, अप्रैल 8 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी ) कल्याण विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम का 13 अप्रैल को आयोजन होगा। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न आंबेडकर छात्रावासों के छात्र भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आंबेडकर जयंती के पूर्व बड़े स्तर पर पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। एससी/एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। वे अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.