जौनपुर, अप्रैल 13 -- मड़ियाहूं हिन्दुस्तान संवाद। डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन,सेवा भारती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर के चंडिका माता मंदिर,दिलावरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 128 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों का शुगर,ब्लड प्रेशर,सर्दी-खांसी एवं जुकाम सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सक डॉ.राजेश चौहान और डॉ.मनोज पटेल ने अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा प्रमुख मछलीशहर अरविंद कुमार, रमेश खरवार,शारीरिक प्रमुख सचिन मोदनवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार सिंह,नितेश सेठ,कवलजीत सिंह, गब्बर,चंद्र प्...