मथुरा, अप्रैल 22 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित एनईपी 2026 सम सेमेस्टर स्नातक स्तर द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम एवं परास्नातक स्तर की द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार को विभिन्न महाविद्यालयों में तीन पालियों में संपन्न कराई गईं। परीक्षाएं प्रातः 8 से 10 बजे तक, मध्याह्न 11 से 1 बजे तक तथा अपराह्न 2 से 4 बजे तक आयोजित हुईं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय द्वारा गठित उड़नदस्ता दल में प्रो. डॉ रवीश शर्मा, प्रो. डॉ. एसके राय एवं प्रो. डॉ. राजेश सारस्वत सम्मिलित रहे। यह भी पढ़ें- जिले के 11 केंद्रों पर स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू उड़नदस्ता दल के समन्वयक प्रो. डॉ...