नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम, हिंदी विभाग की ओर से मीडिया फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्म निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कॉलेज के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय उनकी मातृभूमि है। उन्होंने कहा कि आज फिल्म मेकिंग का क्षेत्र काफी बड़ा है। आप अपने मोबाइल की सहायता से ही अच्छी फिल्म का निर्माण कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने कहा कि यह मीडिया फेस्ट विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक कौशल और अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.