देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के संयुक्त बैनर तले डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में विद्यार्थियों एवं सर्वसाधारण के बीच निबंध लेखन एवं रंगभरो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई। प्राप्तांक के आधार पर निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरणविद रजत मुखर्जी, हनुमान टिकरी निवासी पूजा पुष्पांजलि, एकलव्य पब्लिक स्कूल की वैष्णवी कुमारी सिन्हा, दीनबंधु उच्च विद्यालय की नव्या कुमारी एवं दिव्या कुमारी का चयन हुआ है। जबकि रंगभरो प्रतियोगिता में संत फ्रांसिस स्कूल देवघर की अनन्या कुमारी सिंह, सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल की अंजल चौधरी, एकलव्य पब्लिक स्कूल की वैष्णवी कुमारी सिन्हा, सुप्रभा शिक्षा स्थली के आर्यन केशरी, भारती ...