मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- मुरादाबाद। महानगर मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूम धाम से मनाया गया। इससे पहले पूर्व संध्या पर भव्य स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी समाज में स्वच्छता, सेवा और जागरूकता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने देश को संविधान देकर लोकतं...