कोडरमा, अप्रैल 2 -- जयनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र दास ने की। बैठक में प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस कार्य को संयुक्त प्रयास से पूरा किया जाएगा। साथ ही आगामी अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर बैजनाथ दास, विनोद कुमार रविदास, महेंद्र राम, रामचंद्र रविदास, सुरेंद्र राम, सतीश राम, अकलू कुमार, संजय दास, रवि कुमार दास, सुखदेव राम, राजकुमार पासवान, भातु प्रसाद रजक, विकास कुमार दास, लक्ष्मण कुमार दास, कुंदन दास, चंद्रलेखा राम, देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.