मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। शनिवार को जिलेभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सपा, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की और उन्हें नमन किया। कचहरी चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी एवं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने भी अलग-अलग ग्रुप में यहां पहुंचकर पार्टी सदस्यों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.