गढ़वा, अप्रैल 14 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। डॉ. राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गया। उक्त अवसर पर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षदों, समाजसेवियों और चेतना मंच के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ बंशीधर मंदिर के निकट स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथियों और मंच के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद पूर्व मंत्री सह चेतना मंच के संरक्षक रामचन्द्र केशरी के आवासीय कार्यालय में विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.