चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके आदर्शों तथा आधुनिक भारत में उनके योगदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस दौरान चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा संकल्प ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन मेरे सपनों का भारत विषय पर किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं को अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कार...