बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल को अंबेडकर नगर सेक्टर 1 बी स्थित प्रतिमा स्थल के पास एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए संत गाडगे सेवा संस्थान झारखंड-बिहार के महासचिव रामबाबू रोहित ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व अंबेडकर विचारधारा से जुड़े लोगों से सुबह 9 बजे बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.