डॉ. भरत प्रसाद को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
दरभंगा, जुलाई 25 -- दरभंगा। वरीय स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत प्रसाद को एंडोमेट्रियोसिस सोसाइटी ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिछले महीने कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पद के लिए उनके नाम की चर्चा हुई थी। वे यह पद प्राप्त करने वाले यहां के पहले चिकित्सक हैं। डॉ. प्रसाद ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका हरसंभव निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाईयों का तांता लग गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.