डॉ. ब्रजेश मिश्र को संयुक्त शिक्षा निदेशक का प्रभार
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बुधवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान जेडी आरएन विश्वकर्मा के सेवानिवृत्ति पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने डॉ. ब्रजेश मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है। वह पहले प्रयागराज के बीएसए रह चुके हैं। बुधवार को आरएन विश्वकर्मा को विदाई दी गई। विदाई समारोह में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, पत्राचार शिक्षा संस्थान के अपर निदेशक सीएल चौरसिया, डीआईओएस संतोष कुमार राय आदि मौजूद रहे। वहीं बहादुरपुर और भगवतपुर में खंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त होने पर बड़कऊ वर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बने संजय उपाध्याय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.