बांदा, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी एवं सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ. बीके जैन रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनको अस्पताल परिसर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एमपी पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डॉ. बीके जैन ने दो दिन पहले शुक्रवार को अपराह्न बाद अंतिम सांस ली थी। वह काफी दिनों से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही चिकित्सालय परिसर में लोग पहुंचने लगे। उनकी अंतिम यात्रा चिकित्सालय परिसर रघुवीर मंदिर होते हुए एसपीएस ग्राउंड पहुंची। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों बेटो जिनेश जैन और डॉ. इलेश जैन ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के वक्त सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एसपी हंसराज सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.